मखदुमपुर: मखदुमपुर में किसान सभा की बैठक में 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन का ऐलान
जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के मिरा बिगहा बाबुलबाना गांव में रविवार को बिहार राज्य किसान सभा एवं खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में 10 अगस्त को जहानाबाद जिला मुख्यालय पर "जेल भरो आंदोलन" के तहत प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। रविवार रात्रि करीब 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके तहत पहले 3 से 8 अगस्त तक जनसंपर्क चलाया जाएगा।