कांके: मेन रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद चौक दुर्गा पूजा समिति ने डॉक्टरों को किया सम्मानित
Kanke, Ranchi | Sep 29, 2025 मेन रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद चौक दुर्गा पूजा समिति ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे डॉक्टरों को सम्मानित किया। इस मौके पर चंद्रशेखर आजाद चौक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि हर साल हम दुर्गा पूजा के अवसर पर समाजसेवा और मानवता की भावना से जुड़े कार्य करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करते हैं।