देेेवरिया: देवरिया के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित विशेष चिन्हांकन शिविर दूसरे दिन सम्पन्न हुआ
Deoria, Deoria | Mar 23, 2025 शिविर के दूसरे दिन रविवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 810 दिव्यांगजन विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 1.04 करोड़ रुपये है। ये सभी उपकरण एलिम्को द्वारा निःशुल्क वितरित किए जाएंगे, जिसके लिए बाद में ब्लॉक स्तर पर वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अलावा, 885 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किए गए।