सादुलशहर पुलिस ने थाना परिसर के बाहर हुडदंग मचाते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शराब के नशे में रामरत्न नामक व्यक्ति थाना परिसर के बाहर हुडदंग मचा रहा था, जिसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धारा 151 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।