बंदरा: खड़गपुर टोला में नवनिर्मित शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का हुआ शुभारंभ, गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश शोभा
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड की मुन्नी बैंगरी पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित खड़गपुर टोला में नवनिर्मित शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ हुआ। रविवार दोपहर करीब तीन बजे में गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 101 कन्याएं शामिल हुईं।