नवाबगंज: बाराबंकी में निराश्रितों की तलाश के लिए बड़ा अभियान, बस-रेलवे स्टेशन व धार्मिक स्थलों पर चला व्यापक सत्यापन ऑपरेशन
बाराबंकी में निराश्रित व्यक्तियों की पहचान और पुनर्वास के उद्देश्य से विशेष रेस्क्यू एवं चिन्हांकन अभियान चलाया गया। यह अभियान इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में विचाराधीन जनहित याचिका के अनुपालन में जिलाधिकारी के अनुमोदन से गठित जिला स्तरीय चिन्हांकन समिति द्वारा संचालित किया गया।