शिवपुरी नगर: फतेहपुर: अपहरण का मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र चौहान पुलिस द्वारा गिरफ्तार, महिला और 3 माह की बच्ची सकुशल बरामद
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो के बाद हरकत में आई शिवपुरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने न केवल घटना के मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया है, बल्कि अपहरण की गई महिला 'महक' और उसकी तीन माह की मासूम बच्ची को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है।