मौदहा: मौदहा क्षेत्र में हत्या का प्रयास करने वाले 3 अभियुक्तों को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास व अर्थ दंड की मिली सजा
मौदहा क्षेत्र में हत्या का प्रयास करने वाले 3 अभियुक्तों को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास व अर्थ दंड की मिली सजा। युवक को कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से मारकर घायल कर देने के मामले में 31 जनवरी 2011 में मौदहा कोतवाली में दर्ज धारा 307 आईपीसी के तहत मुकदमे में नामजद अभियुक्तों को सोमवार को दोपहर में न्यायालय ईसी कोर्ट ने तीन अभियुक्तों को दोष सिद्ध होने पर प्रत्येक को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास व प्रत्येक को 8-8 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।