दमोह: लकलका में आयोजित रक्तदान शिविर में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर हुए शामिल, युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
Damoh, Damoh | Jan 17, 2025 दमोह आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक शहर की सीमा से सटे ग्राम लकलका में ग्रामीणों के द्वारा बल्ड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। वहीं दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं SDM आर एल वागरी भी इस शिविर में शामिल हुए। जिन्होंने जन चौपाल कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।