बेल्थरा रोड: कमीशन मांगने वाली सचिव का प्रधानों ने किया विरोध, सीयर बीडीओ को दिया ज्ञापन, अधिकारी मामले को दबाने में लगे
बलिया: गांव के विकास कार्य में कमीशन और भ्रष्टाचार का आरोप कोई नई बात नहीं है। सीयर ब्लॉक का एक क्लस्टर एक बार फिर अधिकारियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। इस बार एक महिला सचिव पर प्रधानों ने कमीशन के लिए कार्य न करने का आरोप लगाया है। सोमवार को 3 बजे इसे लेकर ब्लॉक में तरह तरह की चर्चा होती रही। मामला ग्राम पंचायत मेलेरा, सरया डीहु भगत, ससना और अखोप का है।