सरधना: मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन लोग घायल हुए और अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने शुरू की जांच: रोहटा
सरधना सर्किल क्षेत्र रोहटा में शनिवार को मामूली बात पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिराजुद्दीन और दीनू कबाड़ी पक्ष के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों के लोगों के सिर फूट गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए