बक्सर: डीएम बक्सर अंशुल अग्रवाल खुद को निक्षय मित्र के रूप में किया पंजीकृत, दो मरीजों को लिया गोद.
Buxar, Buxar | Jul 4, 2024 जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल स्वयं को निक्षय मित्र के रूप में पंजीकृत किया है साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा दो मरीजों को गोद लिया गया. जिसमे टीबी मरीजों को पोषण आहार दिया जाएगा. प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अधिसूचित टीबी मरीजों को पोषण देना एक मुख्य कार्यक्रम है. जिसमें मरीजों से सहमति प्राप्त कर पोषण आहार दिया जाता है.