हाथरस: गांव वाहनपुर में ऑटो चालक के साथ दबंगों ने की मारपीट, पुलिस ने जिला अस्पताल में घायल ऑटो चालक का कराया डॉक्टरी परीक्षण
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वाहनपुर में ऑटो चालक के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट कर दी, मारपीट में चालक घायल हो गया। शिकायत पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने चालक का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। चालक ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह गांव हीरापुर का रहने वाला है। गांव वाहनपुर से ऑटो लेकर आ रहा था तभी दबंगों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी।