हाथरस: गांव रमनगला में व्यक्ति की हत्या की घटना में वांछित तीन अभियुक्तों को हाथरस जंक्शन पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल
हाथरस के गांव रमनगला में 20 जुलाई की रात में 11:00 बजे पैसे के हिसाब किताब को लेकर एक व्यक्ति की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीमों का गठन किया था। व्यक्ति की हत्या के मुकदमे में 5 अभियुक्तों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में वांछित 3 अन्य अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।