हाथरस: गांव परसारा में जमीन विवाद में हुई रंजिश से दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे एक महिला एव दो पुरुष हुए घायल एक रेफर
चंद्रपा थाना क्षेत्र के गांव परसारा में जमीन के विवाद में चली आ रही रंजिश के चलते आज दिन शनिवार को दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने से एक ही परिवार के एक महिला एवं दो पुरुष घायल हो गए ! घायलों के द्वारा थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने अस्पताल में मेडिकल कराया है! इसी क्रम में डॉक्टरों ने एक व्यक्ति की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया है!