हाथरस: गांव परसारा में जमीनी विवाद को लेकर 3 लोगों के साथ पड़ोसियों ने जमकर की मारपीट, घायलों का पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा में जमीनी विवाद को लेकर तीन लोगों के साथ पड़ोसियों ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली चंदपा पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाली चंदपा पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है ।