बिहटा: नेउरा स्टेशन पर दानापुर-बक्सर मेमू ट्रेन डेढ़ घंटे तक रोके जाने से यात्रियों में दिखा गुस्सा
Bihta, Patna | Apr 29, 2026 बिहटा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नेउरा स्टेशन पर दानापुर-बक्सर मेमू पैसेंजर ट्रेन को डेढ़ घंटे तक रोक कर रखा गया। गर्मी के बीच यात्री काफी परेशान नजर आए। जिसे लेकर यात्रियों में काफी गुस्सा देखने को मिला। डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वही काफी संख्या में यात्री पैदल या ऑटो के माध्यम से जाना उचित समझा।