शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र की एक आदिवासी महिला ने ग्राम भटौआ के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसकी प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसे छीनने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार दोपहर 2 बजे शिवपुरी के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।