रीगा: मेंटेनेंस के चलते रीगा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
सीतामढ़ी जिले के रीगा विद्युत शक्ति उपकेंद्र में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को सुबह 06:00 बजे से पूर्वाह्न 10:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान रीगा, कुशमारी, रंजीतपुर एवं मेजरगंज फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को विद्युत सेवा नहीं मिल पाएगी।