सरोजनी नगर: इको गार्डन में माध्यमिक शिक्षक संघ ने सुरक्षा की धारा जुड़वाने व अन्य 25 मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के बाद जब शिक्षा सेवा चयन आयोग बना तो उसने हम शिक्षकों की सुरक्षा छीन ली। यह कहना है माध्यमिक शिक्षकों का। वे आज सोमवार की शाम 5 बजे इको गार्डन में करीब 700 की संख्या में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ 'एकजुट' के बैनर तले इकट्ठा हुए। प्रदेशभर से आए शिक्षकों ने चयन आयोग के नियमों में शिक्षकों की सुरक्षा की धारा जुड़वाने की मांग की।