हज़ारीबाग: मोरनिया और दुरागड़ा में पुलिस व वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 एकड़ में लगी अफीम की खेती नष्ट की
हज़ारीबाग पुलिस ने चौपारण थाना अंतर्गत चौपारण थाना पुलिस एवं वन विभाग के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम मोरनिया,एवं दुरागड़ा में करीब 25 एकड़ वन भूमि पर लगे अफीम पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया। अफीम की खेती के खिलाफ जिले भर में बड़ा अभियान चलाया गया है।