हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ पुलिस ने एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर हत्या मामले का किया खुलासा
हजारीबाग पुलिस को पिछले दिनों हुए दो हत्या के महत्वपूर्ण मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । दोनों मामले का उद्भेदन हजारीबाग पुलिस ने बखूबी अंदाज में कर लिया है । हज़ारीबाग़ पुलिस ने प्रेस वार्ता कर बताया कि हजारीबाग के कटकमदाग के रहने वाले उदय साहू की हत्या मामले में दो की गिरफ्तारी की है इसमें संतोष कुमार मेहता और राहुल पासवान को गिरफ्तार किया गया है ।