हज़ारीबाग: विश्व अल्पसंख्यक दिवस पर जिला कल्याण कार्यालय ने आयोजित किया सेमिनार
विश्व अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर हज़ारीबाग़ जिला कल्याण कार्यालय में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूकता लाने हेतु एक सेमिनार का आयोजन किया गया।इस दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी श्री सुभाष कुमार ने राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।