धनौरा: गजरौला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर महिला हुई घायल, गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर
गजरौला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर महिला जुलेखा पत्नी साहिब हुसैन निवासी मुरादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गई। जीआरपी पुलिस द्वारा 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायल महिला को गजरौला सीएचसी लाया गया। जहां पर महिला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे अमरोहा हायर सेंटर रेफर कर दिया है।