वैर: हलैना में देर रात दो दुकानों पर चोरी का प्रयास, सर्राफा दुकान बच गई
भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में देर रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। मुख्य बाजार में सर्राफा व्यापारी छुट्टन लाल सोनी की दुकान का शटर करीब 75 प्रतिशत तक काट दिया, लेकिन रात 12:50 बजे आवाज सुनकर मालिक जाग गया। बाहर निकलकर देखा तो दो चोर शटर काट रहे थे। ललकारने पर चोर मौके से भाग निकले।