खरगोन। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में रविवार दोपहर 3 बजे राष्ट्रवाद के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक और महान शिक्षाविद डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।