जहाज़पुर: हनुमान नगर में जर्जर बिजली लाइन बदली, मिली राहत
हनुमान नगर की जैन कॉलोनी में बार-बार खराब हो रही पुरानी बिजली लाइन को बदल दिया गया है। इससे क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती से लोगों को राहत मिली है। शिकायतों के बाद विद्युत निगम ने कार्रवाई करते हुए नई लाइन डाली। एईएन दिनेश कुमार ने आज बुधवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि बढ़ते लोड को देखते हुए ट्रांसफार्मर अपग्रेड को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है।