दमयंती नगर: माईसेम सीमेंट फैक्ट्री में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, श्रमिकों ने खोली अनियमितताओं की पोल, कार्यवाही के दिए निर्देश
दमोह के नरसिंहगढ़ स्थित माईसेम सीमेंट फैक्ट्री में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने औचक निरीक्षण किया। श्रमिकों ने निर्धारित मजदूरी नहीं मिलने, 8 घंटे से अधिक काम लेने के बावजूद ओवरटाइम भुगतान न होने, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न कराने और वेतन पर्ची नहीं देने की शिकायत की। कलेक्टर ने श्रमिकों के बयान दर्ज कर श्रम अधिकारी को प्रबंधन के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने निर्देश।