किशनगंज: वन विभाग ने पीला पंजा चलाते हुए 350 बीघा वन भूमि से हटाया अतिक्रमण
जानकारी सोमवार सुबह 11 बजे मिली वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 350 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। उप वन संरक्षक बारां विवेकानंद माणिकराव के आदेश एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी शाहाबाद मोहम्मद हाफिज के निर्देशन में लगातार दो दिन अभियान चलाया गया।