जलालाबाद: मदनापुर रोड के शकील खान के भट्टा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गंभीर रूप से हुआ घायल
शाहजहांपुर जनपद थाना जलालाबाद क्षेत्र के मदना पुर रोड पर स्थित शकील खान के भट्टे के पास अज्ञात वाहन ने गांव माझरा निवासी बाइक चालक राम जी पुत्र इंद्रपाल के टक्कर मार दी. जिससे वह बुरी तरीके से घायल होकर सड़क पर पड़ा रहा। भट्टे पर काम करने मजदूरों ने जब उसे दिखा तो बेहोश हालत में उसको एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद भेजा गया।