जलालाबाद: तहसील सभागार जलालाबाद में लेखपाल संघ की हुई मीटिंग, तमाम मुद्दों पर हुई चर्चा
शाहजहांपुर जनपद के तहसील मुख्यालय जलालाबाद में गांधी सभागार में आज उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा जलालाबाद की मीटिंग हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल हुसैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।सभी लेखपालों ने कहा इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। अपने काम को सावधानी के साथ करे।