जलालाबाद: गांव रामपुर बैन में एक महिला की जमीन पर पड़ोसियों ने किया कब्जा व विरोध करने पर की मारपीट, पीड़िता ने दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव रामपुर बैन निवासी महिला अर्चना थाने में आज प्रार्थना पत्र देकर बताया उनके मकान के पास उनकी पुश्तैनी जगह पड़ी है.जिस पर गांव के राम तीरथ मदन पाल तोताराम जबरन कब्जा करने की नीयत से घूरा डाले लगे। ज़ब उन्होंने ऐसा करने से मना किया अभी आरोपियों ने उसे व उसके परिवार के लोगों को लात घुसो से पीट दिया