बिसवां: रेउसा में एडीजी पीएसी सुजीत पांडे ने बाढ़ राहत दल शिविर का किया निरीक्षण,
Biswan, Sitapur | Jul 23, 2024 रेउसा के खरौहा में स्थित द्वतीय वाहिनी पीएसी सीतापुर के बाढ़ राहत दल के शिविर पहुंचे एडीजी सुजीत पांडे ने बचाव दल के संसाधनों की जांच की। अग्निशमन केंद्र रेउसा में बनाए गए पीएसी शिविर पहुंच कर उन्होंने बचाव में काम आने वाले आक्सीजन सिलेंडर, लाइफ जैकेट आदि के रख रखाव और उनकी उपलब्धता की जानकारी की। जिसके बाद चहलारी घाट पहुंचे और वहां बचाव दल से वार्ता की।