सागर नगर: सागर जिला न्यायालय परिसर से गोपालगंज पुलिस ने दो युवकों को कट्टा और छुरा के साथ गिरफ्तार किया
जिला न्यायालय परिसर में गोपालगंज थाना पुलिस ने हथियारों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सोमवार दोपहर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने तलाशी ली, जिसमें एक देशी कट्टा और एक छुरा बरामद हुआ। मंगलवार दोपहर 2 बजे सीएसपी ललित कश्यप ने बताया कि गिरफ्तार युवक निखिल सोनी और पार्थ सोनी, निवासी मोतीनगर थाना क्षेत्र हैं। दोनों न्यायालय में पेशी के लिए आए थे