कैलारस: विधायक पंकज उपाध्याय शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे
कैलारस में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे विधायक पंकज उपाध्याय कैलारस। जौरा क्षेत्र के विधायक पंकज उपाध्याय आज कैलारस विकासखंड के ग्राम कोटसिरथरा पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय रतिराम धाकड़ (सेवानिवृत्त शिक्षक) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। विधायक उपाध्याय ने दिवंगत शिक्षक के निवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी।