कासगंज: सोरों कोतवाली पुलिस ने जिला बदर घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सोरों कोतवाली पुलिस ने एक जिला बदर घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम दीपक उर्फ दीपा पुत्र सत्यनारायण है। आरोपी सोरों के मोहल्ला चौदह पौर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा आरोपी को जिला बदर घोषित किया गया था। वाबजूद उसके आरोपी आदेश का उल्लंघन कर जिले की सीमा में घूमता हुआ पाया गया।