तिल्दा: तिल्दा रायपुर सहित कई जिलों में आज भी बारिश रायपुर में तीस साल बाद अप्रैल में टेंपरेचर 25 डिग्री से नीचे
Tilda, Raipur | Apr 14, 2024 जिले में बारिश का दौर जारी है। सुबह से रायपुर समेत आसपास के जिलों में बूंदाबांदी हुआ है। पारा इतना नीचे चला गया है कि कई जगहों पर दिन का तापमान रात से महज पांच-छह डिग्री ही ज्यादा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट की संभावना जताई है। रायपुर में पिछले 30 साल बाद अप्रैल के महीने में टेंपरेचर 24.7 डिग्री तक गिरा है।