तिल्दा: 15 अप्रैल तक होगी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका की जांच 10 मई को रिजल्ट जारी होने की संभावना
Tilda, Raipur | Apr 12, 2024 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल CGBSE के बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम संभवत: 10 मई को जारी हो सकता है, जो छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट को देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।