फतुहा: नदी थाना पुलिस ने जेठुली रेडियो स्टेशन के पास से 47.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की
Fatwah, Patna | Jul 30, 2026 नदी थाना पुलिस ने जेठूली रेडियो स्टेशन के पास से ट्रेन को वैक्यूम कर उतारी गई 47.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस को देखते हैं शराब धंधेबाज बैग भरी शराब को झाड़ी में फेंक कर भागने में सफल हो गया है। शराब की अनुमानित कीमत 75000 बताई जा रही है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि धंधेबाज का पता लगाया जा रहा है।