बरेली: बरेली में महंगाई के खिलाफ सपा का 'बैलगाड़ी मार्च', गले में स्मार्ट मीटर और हाथ में गैस सिलेंडर लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कीमतों के विरोध में बरेली समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अनोखे अंदाज में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर बाइक रखकर पहुंचे, गले में स्मार्ट मीटर लटकाए और हाथों में गैस सिलेंडर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सपा नेताओं का कहना था।