🚨 बलरामपुर में CM योगी से जुड़ा आपत्तिजनक AI वीडियो शेयर करने पर केस!
पूर्व विधायक सहित कई सपा नेता व कार्यकर्ता पहुंचे थे कोतवाली।
बलरामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संबंधित AI जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में साधु पासवान नाम के फेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो शेयर किया गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले में सपा के पूर्व विधायक जगराम पासवान के भाई साधु पासवान को हिरासत में लिया है।
AI से तैयार आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर साझा करना पड़ा भारी।
अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि वीडियो किसने तैयार किया और इसे सोशल मीडिया पर किस उद्देश्य से प्रसारित किया गया।
#Balrampur #BalrampurPolice #CMYogi #YogiAdityanath #AIVideo #SocialMedia #UPNews #BreakingNews #PoliceAction
Balrampur, Balrampur | Sep 15, 2026