चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पुलिस की ड्रोन से निगरानी एवं कार्रवाई
ड्रोन पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर कार जब्त, 72 मिनट तक की गई निगरानी।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र में ड्रोन पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान ड्रोन के माध्यम से निगरानी करते हुए संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस द्वारा मौके से मध्यप्रदेश नंबर की एक कार जब्त की गई। ड्रोन को देखकर मौके पर मौजूद व्यक्ति भाग गए।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक का उपयोग कर दुर्ग क्षेत्र एवं शहर के प्रमुख स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। ड्रोन पेट्रोलिंग से संवेदनशील स्थानों पर नजर रखने तथा संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई करने में सहायता �
Chittaurgarh, Chittorgarh | Oct 28, 2026