सुसनेर: SDM कार्यालय से 62 लाइसेंस जारी, मेला ग्राउंड में सुरक्षा के इंतेजाम के साथ व्यापारियों ने सजाई पटाखा दुकाने
डग रोड स्थित कार्यालय से SDM देवकुंवर सोलंकी द्वारा 62 दुकानदारों को पटाखा बिक्री के लाइसेंस जारी किए गए हैं। इसी के साथ ही बुधवार शाम 6 बजे तक मेला ग्राउंड में दुकानदारों ने अपनी दुकानें भी सजा लीं है। खास बात यह है कि पटाखा व्यापारियों द्वारा सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। आगजनी जैसी अप्रिय घटनाओं से निपटने के लिए इंतेजाम किये गए है।