SIR-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने किया क्षेत्रीय निरीक्षण।
समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड श्री के. रवि कुमार ने गिरिडीह शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने मिशनरी द्वारा संचालित अनाथालय ‘प्रेमदान’ पहुंचकर वहां रह रही महिलाओं एवं सेविकाओं से SIR फॉर्म भरने की जानकारी ली। अनाथालय में रह रहे बच्चों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमानुसार आवश्यक पहचान एवं दस्तावेजी प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में पात्रता प्राप्त करने पर बच्चों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसके बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से संवाद किया और उनके मतदाता सूची में नाम दर्ज होने एवं दस्तावेजों की उपलब्धता की जानकारी ली। दस्तावेज घर पर छूट जाने की जानकारी मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वृद्धाश्रम में विशेष शिविर आयोजित कर आवश्यक निर्वाचन एवं पहचान संबंधी प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि SIR प्रक्रिया में अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पूरी संवेदनशीलता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। सत्यापन एवं सुनवाई के दौरान किसी भी पात्र व्यक्ति को अनावश्यक कठिनाई न हो तथा प्रत्येक मामले में निर्धारित नियमों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि SIR-2026 का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं विश्वसनीय बनाना है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। Election Commission of India Chief Electoral Officer, Jharkhand