कासगंज: सपा सांसद देवेश शाक्य ने पचलाना गौशाला का किया निरीक्षण, बोले- गौशाला का मंजर देख कांप गई रूह
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी एटा कासगंज लोकसभा के सांसद देवेश शाक्य ने पचलाना स्थित गौशाला का औचक निरीक्षक किया। सांसद देवेश शाक्य के मुताबिक गोशाला में कई गोवंश मृत पाए गए, जबकि कई अन्य भूख-प्यास से बेहाल होकर धूप में तड़पते नजर आए। उन्होंने इस स्थिति को “हृदय विदारक” बताया और इसे गंभीर लापरवाही का परिणाम कहा। जानकारी शुक्रवार की शाम 4 बजे मिली है।