ओबरा: डाला नई बस्ती में संविदा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, किचन में फंदे पर लटकता मिला शव
Obra, Sonbhadra | May 26, 2026 चोपन थाना क्षेत्र के डाला नई बस्ती में नगर पंचायत डाला के एक संविदा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।वह अपने घर के किचन में फांसी के फंदे पर लटका मिला।बताया जा रहा है कि डाला नगर पंचायत में कार्यरत संविदा कर्मी 35 वर्षीय गोविंद गुप्ता पुत्र स्व. गोपाल गुप्ता सोमवार मंगलवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे अपने घर के किचन रूम में फंदे पर लटके हुए मिले।