चैनपुर: ज़मीन सीमांकन के दौरान हमला, महिला ने चप्पलों से की मारपीट, गिरफ्तारी न होने पर हड़ताल की चेतावनी
चैनपुर प्रखंड के केड़ेंग गांव में जमीन सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जानकारी देते हुए शुक्रवार सुबह नौ बजे बताया गया कि ग्रामीण शिव प्रसाद के ऑनलाइन आवेदन के आधार पर अंचल कार्यालय की टीम विवादित भूमि की मापी के लिए बुधवार को गांव पहुंची थी। मिली जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार