अलीगंज में रसोई गैस की आपूर्ति की कमी से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी 4 बजे तक उपभोक्ता लाइन में लगे रहे। कई बार दिनभर इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पाता, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।