सबलगढ़: 69वें दिन भी जनहित सत्याग्रह जारी सीएमओ ने संभाला प्रभार, जनप्रतिनिधियों ने रखीं जनहित की प्रमुख मांगें
सबलगढ़। नगर पालिका परिषद सबलगढ़ में जनहित, पारदर्शिता एवं नगर की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर पार्षदों द्वारा संचालित जनहित सत्याग्रह आज लगातार 69वें दिन भी जारी रहा इसी दौरान नगर पालिका परिषद सबलगढ़ में नवनियुक्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अतर सिंह रावत ने अपना प्रभार ग्रहण किया। सत्याग्रह पर बैठे पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया