होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया तुलादान
नर्मदापुरम में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नर्मदापुरम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में उनका तुलादान किया, जो पूरे कार्यक्रम का आकर्षण बना रहा। इस दौरान माहौल उत्साहपूर्ण और समर्थकों की भारी भीड़ से गूंजता रहा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की।